ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस ओबीसी विभाग के रास्ट्रीय अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा,जानिए क्या रही वजह और किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर (खबर वारियर) ताम्रध्वज साहू ,गृह एवं लोकनिर्माण पर्यटन मंत्री छग शासन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के रास्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित किया है।
ताम्रध्वज साहू ने प्रेषित त्याग पत्र के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे दो महत्वपूर्ण पदों की व्यस्तताओं के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के रास्ट्रीय अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए समय नहीं दे पा रहे थे ।विभिन्न प्रदेशों में सांगठनिक दौरे के लिए भी समय नहीं निकल पा रहा था, अतः पार्टी के हित में कांग्रेस ओबीसी विभाग के रास्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना त्यागपत्र सोनिया गांधी को प्रेषित किया है ।
— Tamradhwaj Sahu (@tamradhwajsahu0) February 25, 2022
हालाकि त्याग पत्र में ताम्रध्वज साहू ने दिनांक 12-2-2022 (12 फरवरी22) को हस्ताक्षर किए हैं लेकिन इसे 25 फरवारी को सार्वजनिक किया गया है। और उधर 25 फरवरी को ही कांग्रेस ने तत्काल हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यादव को तत्काल प्रभाव से ओबीसी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मुझे @INCIndia का ओबीसी सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर श्रीमती सोनिया गाँधी जी, आदरणीय @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी, श्री @kcvenugopalmp जी और श्री के राजू जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको मैं पूरी लगन और अपनी निष्ठा से निभाउंगा। pic.twitter.com/uKmvoNS7Kq— Capt. Ajay Singh Yadav Chairman AICC OBC Congress (@CaptAjayYadav) February 25, 2022


