राजधानी

छग में सीसीटीएनएस के क्रियान्वयन मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान

रायपुर (खबर वारियर) भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सीसीटीएनएस के क्रियान्वयन मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को मिले मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र पुलिस मुख्यालय में प्राप्त होने पर दिनांक 10.06.2022 को  अशोक जुनेजा, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ एवं श्री प्रदीप गुप्ता, अति. पुलिस महानिदेशक एवं नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस द्वारा पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया गया।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वारा Good Practice in CCTNS and ICJS पर दो दिवसीय (16-17 दिसम्बर 2021) ऑनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के समस्त राज्य सम्मिलित हुये। कान्फ्रेंस का शुभारंभ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के द्वारा किया गया था।

उक्त कॉन्फ्रेंस में आईसीजेएस योजना के अन्तर्गत फोरेन्सिक में बेहतर क्रियान्वयन हेतु राज्य को देश में दूसरा स्थान (उत्तर प्रदेष के साथ संयुक्त रूप से) प्राप्त होने पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से मनीष शर्मा, समनि, सीसीटीएनएस द्वारा कॉन्फ्रेस के प्रथम दिवस मोबाईल एप्लीकेशन (C-COP) एवं अंतिम दिवस पास्को/रेप डेशबोर्ड/एसएमएस अलर्ट माड्यूल पर प्रेजेन्टेशन दिया गया। प्रेरजेन्टेशन पर मनीष शर्मा एवं चौधरी एस.एन. सिंह को मोमेन्टो प्रदाय किया गया है।

उक्त कॉन्फ्रेंस के समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव अमित कुमार भल्ला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सीसीटीएनएस के क्रियान्वयन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में 03 अधिकारियों क्रमशः उप निरीक्षक हुलास साहू, जिला बीजापुर, आरक्षक 721 विषाल ठाकुर, जिला दंतेवाड़ा एवं आरक्षक 942 डोगेस्वर साहू, जिला कांकेर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button