छत्तीसगढ़

आज फेडरेशन के प्रांतव्यापी “कलम बंद-काम बंद” आंदोलन से सरकारी कामकाज रहेंगे ठप्प- संचालनालय सहित विकासखण्ड, तहसील, जिलों में भरे गए अवकाश आवेदन 

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा चरणबद्व आदोलन के तहत अगले चरण के रूप में प्रदेश स्तरीय विकास खण्ड, तहसील, जिला मुख्यालयों में शासकीय सेवक आकस्मिक अवकाश लेकर महारैली निकालेगें। रैली पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को संबोधित मांग पत्र सौपेगें।

महारैली आंदोलन के तहत 29 जून को प्रस्तावित ‘‘कलम बंद-काम बंद” आंदोलन को सफल बनाने हेतु मंत्रालय, संचालनालय, विकासखण्ड, तहसील, जिलों में कर्मचारियों ने अवकाश आवेदन पत्र प्रस्तुत कर, कार्यालय की  चाबी कार्यालय प्रमुखको सौप दिया है।

आज के आंदोलन के कारण समस्त कार्यालयों, शालाओं, व नगरीय निकायों व विश्वविद्यालयों में कामकाज ठप्प रहेगें।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता व गृहभाड़ा रूपी मौलिक अधिकारों संरक्षण के प्रति जागरूखता बढ़ती जा रही है।

फेडरेशन के प्रतिनिधि सभी लोक सेवकों को अवगत् करा रहे है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान जिन्हें मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता चाहिए वे 29 जून को हड़ताल में भाग लेगेें।

प्रदेश के मंत्रालय, संचालनालय, जिला, तहसील, विकासखण्डों सहित पेंशन फेडरेशन, नगर निगम, रायपुर व रविशंकर विश्वविद्यालय, कर्मचारी संध, निगम मण्डल कर्मचारी महासंध से संबंद्व 23 निगम मण्डल के कर्मचारी आंदोलन में भाग लेगें।

आंदोलनकारियों का नेतृत्व आर.के.रिछारिया, चन्द्रशेखर तिवारी, बी.पी.शर्मा, मनीष ठाकुर, बिन्देश्वर राम रौतिया, मूलचंद शर्मा, सतीश मिश्रा, संजय सिंह, रोहित तिवारी, डॉ. लक्ष्मण भारती, पंकज कुमार पाण्डेय, अरूण तिवारी, सत्येन्द्र देवॉगन, ओंकार सिंह, राजेश चटर्जी, दिनेश रायकवार, डी.एस.भारद्वाज, यशवंत वर्मा, आर. एन. ध्रुव, प्रशांत दुबे, आशुतोष शर्मा, राकेश शर्मा, भागवत् कश्यप, मनीष मिश्रा, अजय तिवारी, राम सागर कोसले, सत्येन्द्र देवॉगन, देवलाल भारती, राकेश सिंह, उमेश मुदलियार, राजेश सोनी, दिलीप झा, केदार जैन, आलोक जाधव, शिव कुमार साहू, एम.एल.चन्द्राकर, आकाश त्रिपाठी, श्रीमती रितू परिहार, टारजन गुप्ता, श्रीमती देवश्री साव, एम.पी.आड़े, कौशल अग्रवाल, आलोक नागपुरे, बिहारी लाल शर्मा, संजय सक्सेना, राजकुमार अवस्थी, सुनील नायक, हरीश देवॉगन, तुलसी साहू, राजेश पाल, डॉ. भूपेन्द्र गिलहरे, आशीष शर्मा, विनोद शर्मा, विनय पाण्डे, चन्द्र भानू मिश्रा, संजय सक्सेना, राजकुमार अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, जी.एस. यादव,  मनोज साहू, अजय शर्मा, मो. फारूख, हरीश कपूर, डी.एल.चौधरी, कमलेश तिवारी, अजय उपाध्याय, हरिमोहन सिंह, शंकर वराठे, कुबेर सिंह, चन्द्र कुमार आदिल, मिथलेश कुमार साहू, ए.ओ.लारी, मनोहर लोचनम्, होरी लाल छेद्इया, संजय झड़बड़े प्रकाश ठाकुर, सुनील शर्मा, नगर निगम कर्मचारी महासंध के नेता संतोष कुमार पाण्डेय, अजय वर्मा, एवं रविशंकर विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंध अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर, सचिव प्रदीप मिश्रा, रवि गढ़पाले, बजरंग मिश्रा, आदि करेगें।

Related Articles

Back to top button