विनायक सिटी में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव
छत्तीसगढ़ी राज गीत अरपा पैरी...से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

रायपुर ( खबर वारियर) भाठागांव स्थित विनायक सिटी मे रविवार को सोसायटी के महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। बारिस की रिमझिम फुहारों से सराबोर, उत्साह एवं उमंग से भरे माहोल में पूरा स्मसरोह मिलजुलकर मनाया गया। जहाँ एक तरफ DJ की धूम रही वही विभिन्न गेम्स और डांस ने सब का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी…से हुई, सभी महिलाओ को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं गुलाब देकर स्वागत किया गया। समारोह में विनायक सिटी सावन सुंदरी का ख़िताब श्रीमती कंचन शर्मा के नाम रहा, वही ऋचा दीवान, रिति भोई, प्रियंका साहू, लीना वाढर ,पूनम परिहार गेम्स में विजयी रही।


कार्यक्रम को सफल बनाने मे सोसाइटी के सभी महिलाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभाई सभी का सहयोग रहा,सोसायटी के सदस्तों ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय मे भी सोसायटी में अनेक क्रायक्रम आयोजित होते रहेंगे और सभी कार्यक्रम इसी तरह से मिलजुलकर उत्साह के सांथ मनाते रहेंगे।
आयोजन की रुपरेखा से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन मे श्रीमती रीना पटनायक, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती रिति भोई एवं श्रीमती तरुणा डोंगरे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता मे जहाँ सभी महिलाओ का योगदान रहा वही पुरुष वर्ग से महेन्द्र वर्मा के सांथ उनके सहयोगियों व झूला के सभी सहयोगीयों की विशेष भूमिका रही जिसके लिए आयोजन समिति ने सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।



