राजधानी

राजधानी के विनायक सिटी में महानवमी पर विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन,लिए माता का आर्शीवाद

नवरात्रि में कन्या पूजन व माता की प्रसन्नता से आती है सुख-समृद्धि

रायपुर (खबर वारियर ) प्रदेशभर में आज महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है।इसी कड़ी में  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित विनायक सिटी में भी में कन्या पूजन का आयोजन किया गया गया।

विनायक सिटी सोसायटी में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है, आज महानवमी के अवसर पर रहवासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से  कन्याओं का विधि विधान से  पूजन कर मां भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को इच्छा अनुसार भोजन कराया गया। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भी दिया गया, और उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिए। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि  में कन्या की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है।

Related Articles

Back to top button