छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ के साय मन्त्रिमण्डल में हुआ विभागों का बंटवारा,देखें पूरी लिस्ट एक नजर में

छत्तीसगढ़ मन्त्रिमण्डल :छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

रायपुर (खबर वारियर ) छत्तीसगढ़  मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय– सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव– लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा– गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।

बृजमोहन अग्रवालमंत्री-  स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।

राम विचार नेताममंत्री– आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

दयाल दास बघेल-मंत्री –  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

केदार कश्यप-मंत्री– वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।

लखनलाल देवांगन-मंत्री –  वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।

श्याम बिहारी जायसवाल-मंत्री– लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।

ओ.पी. चौधरी-मंत्री–  वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

लक्ष्मी राजवाड़े- मंत्री–  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।

टंक राम वर्मा-मंत्री–  खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

 देखिए पूरी लिस्ट एक नजर में...

Related Articles

Back to top button