
रायपुर – 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश-विदेश के सांथ- साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
योग का अर्थ होता है जोड़ना, योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग न केवल स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है।
आज विश्वभर में “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के विनायक सिटी की महिलाओं ने भी काफी संख्या में मिलकर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज ठाकुर,सरिता चंद्राकर, प्रियंका देवांगन,स्वाति शर्मा, पूनम परिहार,रीना तुरकर,रश्मि बंजारे,अनुप्रिया साहू ने भाग लिया।