
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दुर्ग जिला प्रवास

दुर्ग, नगपुरा (खबर वारियर) भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी 2025 को दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम में पहुंचे थे इस दौरान जिला युवा कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह के विरोध में वापस जाओ के नारे लगाए,।
युवा कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में हो रही धान खरीदी में अव्यवस्था एवं अंतर की राशि 800 रु. प्रति क्विंटल तत्काल नहीं दिए जाने तथा पीएम आवास में नाम आने के बाद भी हितग्राहियों को पैसे नहीं दिए जाने से हो रही परेशानियों से नाराज हैं।
मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह तथा छग के मंत्रिमंडल के सदस्यों,स्थानीय विधायकों सहित आवास के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में जनमानस की भीड़ रही।




