छत्तीसगढ़शिक्षा

स्थानांतरित संगठन चीफ लालबहाहादुर धमतरी के नए डीईओ जायसवाल से की मुलाकात

धमतरी – स्थानांतरित संगठन छ ग व्याख्याता एल बी एवं समस्त संगठन के प्रांत अध्यक्ष व छ ग शासन के मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस रायपुर संभाग के उपाध्यक्ष लालबहादुर साहू धमतरी के नए डीईओ  ए.के.जायसवाल से मुलाकात की ।उन्होंने पुष्प गुच्छ से स्वागत भी किया। साथ ही विज्ञान संकाय के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय को भी अवगत कराने डी ई.ओ को ज्ञापन सौंपे ।

हाई स्कूल सेटअप में आंशिक सुधार कर विज्ञान में एस.सी.ई. आर.टी.पाठ्यक्रम अनुसार भौतिक रसायन व बायो तीनों की नियुक्ति सामाजिक विज्ञान व्याख्याता की तरह करने हेतु ज्ञापन व कोर्ट अभ्यावेदन दिये , विज्ञान के भौतिक ,रसायन व बायो पार्ट को एक ही व्याख्याता पढ़ाने के बजाय विज्ञान विषय विशेषज्ञ व्याख्याता अपने अपने विषय पार्ट को अच्छे से छात्रो को क्लीयर कर सकते है, इसलिए मिलकर अध्यापन करना चाहिए व नियुक्ति भी देना चाहिए , नियुक्ति नहीं देने पर जिनको लाभ देते है विज्ञान व गणित अध्यापन कराने स्पष्ट निर्देश जारी करने मांग की गई ।

लैब शिक्षक ( विज्ञान सहायक शिक्षक) को जहां विषय विशेषज्ञ व्याख्याता है,अध्यापन कार्य से पूर्णत मुक्त करने पुस्तकालय शिक्षक की तर्ज पर मांग की गई । प्राचार्य द्वारा लैब शिक्षक को अन्य सौंपे गये दायित्व के कारण जिनके लिए नियुक्ति की जाती है – भौतिक रसायन व बायो व्याख्याता के गुणवत्तापूर्ण अध्यापन व प्रायोगिक कार्य प्रभावित होता है वो न हो।

विज्ञान व्याख्याता अध्यापन कक्ष में टीचिंग मेथाडोलॉजी(शिक्षण विधि) का उपयोग कर सके लैब मे उपलब्ध सामग्री ईशू करने लैब शिक्षक लैब खोलकर प्रथम कालखंड व थ्योरी के साथ साथ छात्रो के वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकास हेतु प्रायोगिक कार्य पूर्ण होता रहे प्रायोगिक कालखंड के समय लैब कक्ष में अनिवार्यतः उपस्थित रहकर बैठे।

प्राचार्य के लिए निर्देशित करने ताकि छात्र विषय की बारीकी को अधिक से अधिक समझ पाये , लैब व वँहा की सामग्री का सही उपयोग हो सके जिस उद्देश्य हेतु लैब की स्थापना व लैब शिक्षक की नियुक्ति की गई है मांग की गयी ।

ज्ञापन सौपने समय लालबहाहादुर साहू , ए के मंडावी व छ ग शिक्षक कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button