एग्रीकल्चरछत्तीसगढ़

किसानों ने किया नेशनल हाइवे में चक्का जाम

धान खरीदी से वंचित किसानों के पंजीयन व खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग

रायपुर (खबरवारियर) प्रदेश के किसानों द्वारा द्वारा धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रायपु-महासमुंद नेशनल हाइवे रसनी टोल प्लाजा के पास आरंग में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर किसान नेता पारसनाथ साहू, राधेश्याम शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, गरियाबंद जिला महासचिव योगेंद्र कुमार साहू, भूनूराम साहू, कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रवीण कुमार चंद्राकर, गोविन्द चंद्राकर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन वर्ष 2025-26 में एक एक तहसील के सैकड़ों किसान तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से धान बेचने से वंचित रह गए हैं।

एग्री स्टेक पोर्टल, समिति मॉड्यूल एवं तहसील मॉड्यूल में पंजीयन के बावजूद कई किसानों का रकबा प्रदर्शित नहीं हुआ, वहीं ट्रस्ट भूमि, रेहगहा /अधिया पर खेती करने वाले किसानों का पंजीयन ही नहीं हो पाया। इसके अलावा सर्वर समस्याओं एवं तकनीकी त्रुटियों के कारण अनेक किसानों के टोकन कट नहीं पाए, जिससे वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से वंचित रह गए हैं।एक-एक तहसील में सैकड़ों किसान इस समस्या से प्रभावित हैं, जिससे किसानों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

किसानों ने शासन से मांग की है कि धान खरीदी से वंचित किसानों का पुनः पंजीयन कराया जाए, तथा किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि सभी पात्र किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकें।

Related Articles

Back to top button