मंत्री टंकराम वर्मा ने ग्राम करेली (हथबंध) में रंगमंच और सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर – प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को ग्राम करेली (हथबंध) पहुँचे, जहां उनके प्रथम आगमन पर ग्राम. पंचायत करेली के सरपंच संजय बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने ग्राम करेली मेँ रंगमंच और सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं, और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने से लोगों में खुशी और विश्वास का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर समृद्धि की बयार बह रही है।

इस अवसर पर ग्राम करेली के सरपंच संजय बघेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


