देश

रावण की जगह मोदी-अडानी-अंबानी का बनाया पुतला

नेशनल डेस्क(खबर वारियर)पूरे  देश भर में हर्षोल्लास से विजयादशमी मनाई गई ।जगह-जगह रावण के पुतला दहन किया गया। लेकिन पंजाब से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। यहां कृषि कानून से किसान इतने नाराज हैं कि उन्होंने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला रावण की जगह दहन के लिए बनाया था । इसमें प्रधानमंत्री मोदी के पुतले के साथ-साथ उद्योगपति गौतम अडानी और अंबानी का भी फोटो लगाया गया था ।

दशहरा के दिन रावण दहन की जगह पीएम मोदी के पुतले दहन की तस्वीर सोशल मीडिया में  तेजी से वायरल हो रही है।

पंजाब-हरियाणा के किसानों का आरोप है कि मोदी सरकार अंबानी-अडानी के साथ मिलकर उन्हें बंधुवा मजदूर बनाने पर तुली है। बिचौलिया खत्म करने की बात कहकर वह अनाज पूंजीपतियों के हाथ सौंपना चाहती है। जिससे किसान काफी नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button