राजधानी

राजधानी में एंट्री करने से पहले कराना पड़ सकता है कोरोना टेस्ट

 सीएचएमओ ने दिया कलेक्टर को प्रस्ताव

रायपुर (खबर वारियर) राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए,सीएचएमओ  कलेक्टर को प्रस्ताव दिया हैै की राजधानी में एंट्री करने से पहले यहां आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाए,जिससे संक्रमण के सांथ राजधानी मे आने वालों की पहचान कर उन्हें रोका जा सके ।

सीएमएचओ ने कहा है कि राजधानी के सभी पहुंच मार्गों पर पुलिस बल की मौजूदगी में कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जांच निगेटिव आने पर ही जिले की सीमा के भीतर प्रवेश मिल पाएगा।जिनका टेस्ट पॉजिटिव पाया जाएगा, उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।और उन्हें वापस जाकर अपना कोरोना उपचार करना होगा।इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा  एसएसपी से सुरक्षा बल की मांग ,भी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस कारण सीएचएमओ मीरा बघेल ने कलेक्टर को प्रस्ताव दिया है कि रायपुर पहुंचने वाले सभी मार्गों पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाए।

इन मार्गों पर हो सकता है कोरोना टेस्ट-

महादेव घाट पुल के ऊपर
मंदिर हसौद
देवपुरी
सेजबहार
टाटीबंध चौक
सिलतरा
विधानसभा चौक

Related Articles

Back to top button