सीएम भूपेश बघेल को बनाया गया असम के चुनाव कैंपेन का प्रभारी
रायपुर(खबर वारियर)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने असम का चुनाव कैंपेन प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने चार राज्यों के चुनाव अभियान संचालन समिति की घोषणा की है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का चुनाव अभियान संचालन समिति का समन्वयक और शकील अहमद खान मुकुल वासनिक को सदस्य बनाया है। असम के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आलाकमान ने बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
इससे पहले रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाने के साथ ही असम का सह प्रभारी बनाया गया था। कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने असम केरल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। नए पर्यवेक्षकों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी शामिल किया गया है।
केरल का पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, लुइजिन्हो फलेरियो और जी परमेश्वर को बनाया गया है। तमिलनाडु का पर्यवेक्षक कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, एमएम पल्लम राजू और नितिन राऊत को बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल का प्रभारी पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद, आलमगीर आलम और विजय इंदर सिंगल को बनाया गया है।



