देश

5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए सात जनवरी से खुलेंगे स्कूल, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे चलेगी क्लास

चंडीगढ़(खबर वारियर)- कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से देशभर में पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके बाद से अभी तक सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। पंजाब पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो पांचवी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

बता दे कि पंजाब सरकार ने बुधवार को कक्षा पांच से 12वीं तक के छात्रों के लिये सभी स्कूलों को 7 जनवरी से खोलने का फैसला लिया। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि अभिभावकों की मांग पर राज्य सरकार ने सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों को 7 जनवरी से खोलने का फैसला लिया है। यहां जारी एक बयान में सिंगला ने कहा कि स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। मंत्री ने कहा कि सिर्फ कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को स्कूलों में आकर पढ़ाई की अनुमति होगी।

सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान करने के साथ सभी स्कूलों के प्रबंधन को परिसर में कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। छात्रों को स्‍कूल के भीतर सभी जगहों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा मंत्री द्वारा निर्देशित कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और सावधानियों का सख्ती से अनुपालन करना अनिवार्य है। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सलाह देते हुए उन्हें निर्देश दिया है कि कोविड-19 महामारी के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ”मुख्यमंत्री द्वारा आदेशित सभी निर्देश पालन कर रहे हैं, सभी स्कूल प्रबंधनों को कोरोनोवायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।”

इसके अलावा अन्‍य राज्‍यों में भी स्‍कूल अब दोबारा खोले जाने लगे हैं। गुजरात में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सोमवार 11 जनवरी से स्‍कूल खुलने जा रहे हैं। स्‍कूलों में एंट्री के लिए फेस मास्‍क, सोशल डिस्‍टेंसिंग तथा पैरेंटल परमिशन लेटर की अनिवार्यता है।

गुजरात के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने घोषणा की है कि राज्य में कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन कराते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 11 जनवरी से स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। बता दें कि इससे पहले गुजरात में 23 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोले जाने की घोषणा की गई थी लेकिन, सरकार ने महामारी की स्थिति को देखते हुए अपने इस फैसले को निरस्त कर दिया था।

Related Articles

Back to top button