छत्तीसगढ़

किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाने का क्रम जारी, ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के किसान

रायपुर(खबर वारियर)- दिल्ली में विगत 60 दिन से चल रहे किसान आंदोलन को लगातार प्रदेशों से भी समर्थन मिल रहा है और सैंकड़ों की संख्या में किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में जागेश्वर जुगनू चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य महासमुंद पारस नाथ साहू पूर्व जनपद सदस्य एवं किसान नेता लगभग 60 दिन से दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने आज निकले और 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे और अपना समर्थन देने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button