देश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

दिल्ली- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
इसमें कहा गया है कि उनका संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। बयान में कहा गया कि इसके बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। इसमें कहा गया कि आकाशवाणी पर क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण रात साढ़े नौ बजे से किया जाएगा।



