देश

‘Aeroindia2021 दुनिया का पहला हाइब्रिड मेगा इवेंट’, बेंगलुरु में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

दिल्ली(खबर वारियर)- बेंगलुरु में Aeroindia2021 समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पिछले साल हिंदुस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया ने Corona virus के प्रकोप को झेला. इस वायरस ने दुनिया भर के हर क्षेत्र को प्रभावित किया. लेकिन इतनी चुनौतियों के बाद भी Aeroindia2021 का आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है. Aeroindia2021 एक अभूतपूर्व सफलता है. मुझे बताया गया कि इस आयोजन में 43 देशों ने भाग लिया है और 530 कंपनियों ने अपना प्रदर्शन लगाया है.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मुझे पता चला है कि यह दुनिया का हाइब्रिड प्रारूप वाला दुनिया का पहला मेगा इवेंट है. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि यहां दुनिया के कई देशों और कंपनियों के बीच MOU समझौता और सहयोग के रूप में 201 नए व्यापारिक साझेदारी भी साइन की गई है.

 

एयरो इंडिया 2021 वैश्विक स्तर पर रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है. इस आयोजन ने दिखा दिया है कि भारत की क्षमता दुनिया में किसी से कम नहीं है. मुझे विश्वास है कि एयरो इंडिया का 13 वां आयोजन रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा और दुनिया के लिए एक ऐसा देश बनेगा जो सभी उत्पाद बेच सके.

Related Articles

Back to top button