देश

फ्रांस से अंबाला एयरबेस पहुचेगा तीन राफेल, पड़ोसी देशों की बढ़ी चिंता, बढ़ेगी भारत की ताकत

दिल्ली(khabar warrior)- भारतीय वायुसेना की ताकत एक बार फिर बढ़ने वाली है। फ्रांस से बिना कहीं रुके तीन राफेल लडाकू विमान आज भारत पहुंचने वाली है। यह लंबे समय से तीखी नजर रखने वाले पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब में मददगार साबित होगा। हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर लैंड किया जाएगा। ये विमान फ्रांस से भारत की दूरी बिना रुके तय करेंगे। इसके आवश्यक ईंधन एयर टू एयर रिफ्यूलिंग किया जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि हालात को देखते हुए राफेल विमान ऑपरेशनलाइज किए जाएंगे। 10 और राफेल के भारतीय वायु सेना में शामिल हो जाने के बाद इस लड़ाकू विमानों की संख्या 21 हो जाएगी।

भारतीय वायु सेना के पास मौजूद 11 राफेल विमान अंबाला में 17 स्क्वॉड्रन के साथ उड़ान भर रहे हैं। इन विमानों को चीन के साथ तनातनी के दौरान पूर्वी लद्दाख और अन्य मोर्चों पर भी गश्त के लिए तैनात किया गया था।

भारत अब स्वदेशी रूप से विकसित स्टेल्थ फाइटर्स एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के साथ-साथ 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमानों के आॅर्डर देने जा रहा है। इनके सात स्क्वॉड्रन अगले 15-20 साल में वायु सेना में शामिल हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button