पतंजलि योग संस्थान के साधकों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दुर्ग(khabar warrior)- विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर मां तुलजा भवानी पतंजलि योग संस्थान सेक्टर 7 भिलाई नगर के योग साधकों द्वारा प्रातः योग करने के पश्चात योग कक्ष के आसपास वृक्षारोपण कर आज के दिवस को सार्थक बनाया।
योग संस्थान के वरिष्ठ योगी पुरुषोत्तम लाल स्वर्णकार जी द्वारा बताया गया की वृक्ष पृथ्वी का आभूषण है, जिसे जीवित रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों को पाल पोस कर बड़ा करते हैं, उसी प्रकार पेड़ का भी भरण पोषण भी एक बच्चे के समान करना चाहिए। वही कवि एवं लेखक भैरव राम तिवारी जी द्वारा स्वरचित सुंदर कविता के माध्यम से आज के दिवस को अनमोल वचन के साथ संप्रेषित किए।

योग साधक एवं स्वच्छता मिशन प्रभारी छत्रपाल साहू द्वारा बताया गया कि सन 1974 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आज के दिवस की शुरुआत की गई थी, जिसे हम सार्थक एवं मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं, हमारे वातावरण में पूर्ण रूप से ऑक्सीजन प्रदान करने वाला एकमात्र वृक्ष ही है। अतः हम सभी को हर त्योहारों, जन्म दिवस, शुभ कार्यों एवं सभी अवसरों में एक पेड़ पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी के साथ अवश्य लगाना चाहिए।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भैरवलाल तिवारी , पुरुषोत्तमलाल स्वर्णकार , बिसेन जी, शिवाजी सिंह, छत्रपाल साहू, खुशी सिंह, कावेरी चौधरी , कंचन सिंह हर्षिता , रीना सिंह , रूही साहू , अनिता सिंह एवं नन्हे प्यारे बच्चे विशेष रूप से उपस्थित थे।



