विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के.विज ने की साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

रायपुर(khabar warrior)- विगत दिनों आर. के. विज, विषेष पुलिस महानिदेषक, तकनीकी सेवाऐं, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के द्वारा महिला एवं बच्चों संबंधित लंबित साइबर अपराध की षिकायतों एवं आम नागरिकों के साथ हो रहे फायनेंसियल फ्राॅड विषय में जिलों के नोडल अधिकारियों (अति. पुलिस अधीक्षक) की विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। इसमें जिन जिलों की षिकायते जो लम्बे समय तक लंबित थे, उन षिकायतों के निकाल की प्रक्रिया को दुरूस्त करने हेतु निर्देष दिए गए। आर.के. विज के द्वारा कुछ रेंज के थानों में फ्राड संबंधी साइबर अपराध कम दर्ज पर आपत्ति की साथ ही नोडल अधिकारियों को लंबित फ्राड संबंधित शिकायतो की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
जिसमें आम नागरिको को फ्राड संबंधित मामले में न्याय मिल सके। साइबर अपराधों एवं फायनेंसियल फ्राॅड की रोकथाम तथा आरोपियों को पकड़ने के महत्व को समझने हेतु जिले के नोडल अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देष दिए गए। फायनेंसिंयल फ्राॅड की षिकायतों को भारत सरकार द्वारा संचालित नेषनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (छब्ब्त्च्) पर दर्ज करने तथा हेल्पलाईन नंबर – 155260 पर 24’7 काॅल कर सहायता प्राप्त करने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने एवं प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देष दिए गए।
फायनेंसियल फ्राॅड की षिकायतों को पोर्टल पर दर्ज करने हेतु थानो में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को व्यापक प्रषिक्षण चलाने के निर्देष दिए गए। उल्लेखनीय है कि पोर्टल के माध्यम से फाॅयनेंसियल फ्राॅड की शिकायतों पर अभी तक कुल ₹ 16ए03ए392ण्00 रूपयें को होल्ड राज्य में करायी गई है एवं आरोपी तक धनराशि नहीं पहुंच पायी।
आर.के. विज के द्वारा नोडल अधिकारियों को थानों में लगाये जाने वाले सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में भी अवगत कराया गया तथा नागरिकों को सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के संबंध में जागरूक कर प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए गये। विडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान सहायक पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाऐं) मनीष शर्मा एवं सी.सी.पी.डब्ल्यू.सी. के कर्मचारी उपस्थित थे।
जिसमें आम नागरिकों के साथ हो रहे फाॅयनेंसियल फ्राॅड की भी जानकारी दी गई, जिसमें आम नागरिकों द्वारा फाॅयनेंसियल फ्राॅड की षिकायत प्राप्त होने पर जिलों के द्वारा अभी तक कुल ₹ 16ए03ए392ण्00 रूपयें की धनराषि पोर्टल के माध्यम से रोकने में सफलता प्राप्त हुई है। ऐसे षिकायतों की विवेचना की जा रही है। सभी जिलो के थानों में सीटीजन फाॅयनेंसियल फ्राॅड के संबंध में प्रषिक्षण दिए जाने हेतु नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक को निर्देषित किया गया।



