राजधानी
11 अगस्त को रायपुर जिले के 225 सेशन साइट में होगा टीकाकरण

41 हजार 080 टीका लगाने का लक्ष्य,
रायपुर (खबर वारियर) दिनांक 10.08.2021 मंगलवार को रायपुर जिला हेतु 45000 डोज कोविशील्ड और 12800 डोज को-वैक्सीन राज्य स्तर से प्राप्त हुआ है। इस प्रकार जिले में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है।
दिनांक 11.08.2021 से रायपुर जिले के 225 शासकीय टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जावेगा।
जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया है, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा उन सभी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वह कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज Due है, उनसे भी अपील की जाती है कि वह सभी वैक्सीन का दूसरा डोज जरूर लगवा लें।
देखें:इन 225 केंद्रों पर लगेगा टीका :




