देशसेहत

2 से 18 साल के बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

रायपुर (खबर वारियर) कोरोना के तीसरी लहर की खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी अब कोरोना का टीका लगाया जाएगा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए भारत बायोटेक कम्पनी की कोवेक्सीन के ट्रायल सम्पन्न हो चुके हैं और बड़ा सुखद परिणाम सामने आए हैं। एक्सपर्ट कमेटी के अनुशंसा के बाद DCGI की अनुमति मिलते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। मंजूरी के बाद भारत बायोटेक कम्पनी की कोवेक्सीन का टीका बच्चों को दो डोज में लगाई जाएगी।

मिली जानकारी के हिसाब से यह टीका बच्चों को कब से लगनी शुरू होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं है,लेकिन उम्मीद जताई जा रही है एक से दो महीने के बाद इसकी शुरुआत भारत भर में हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button