देवांगन समाज में दो दिवसीय विवाह योग्य देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन, भूपेश बघेल हुए शामिल

रायपुर (खबर वारियर)- रायपुर जिला देवांगन समाज एवं जिला के अंतर्गत 8 प्रकोष्ठ, 13 राज व 8 मंडल द्वारा दिनांक 25 व 26 दिसंबर 2021 को दो दिवसीय विवाह योग्य देवांगन युवक – युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन किया गया था जो सौहाद्रपूर्ण पारिवारिक वातावरण में अच्छे से संपन्न हुआ |
उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिवस रायपुर लोकसभा सांसद माननीय सुनील सोनी मुख्यअथिति के रूप में शामिल हुए जिन्होंने छात्रावास निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की | इसी दिन विशेष अथिति के रूप में माननीय बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर दक्षिण भी शामिल हुए थे जिन्होंने भी 10 लाख रूपये की राशि की घोषणा की | उक्त दिवस अथिति के रूप में अशोक बजाज , अंजय शुक्ला , पुरुषोत्तम देवांगन भी शामिल हुए जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने की |

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में मुख्य अथिति के रूप में छ.ग. शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल शामिल हुए उन्होंने छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रूपये की घोषणा की |

इसी दिन विशेष अथिति के रूप मे माननीय विकास उपाध्याय संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम और छ.ग. हथकरघा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय मोतीलाल देवांगन , धमतरी के महापौर माननीय विजय देवांगन , आरंग जनपद अध्यक्ष माननीय खिलेश देवांगन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवांगन समाज माननीय महेश देवांगन , प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय देवा देवांगन , प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष माननीय रामगोपाल देवांगन ,पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष माननीय गजेंद्र देवांगन शामिल हुए | कार्यक्रम की अध्यक्षता खनिज विकास निगम अध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन ने की |

कार्यक्रम के दोनों दिवस में मंच का संचालन प्रदेश महासचिव परस देवांगन , धनेन्द्र देवांगन , श्रद्धांजलि देवांगन और पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र देवांगन ने की | कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल देवांगन , उपाध्यक्ष रेखराम देवांगन , सचिव मनोहर देवांगन , कोषाध्यक्ष शरद कुमार देवांगन , सह-सचिव रवि देवांगन , कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र देवांगन , और जगदेव देवांगन ने किया |

उक्त परिचय सम्मलेन कार्यक्रम में 500 से ज्यादा युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया जिसमे पुरे देशभर से 10000 से ज्यादा देवांगन जन उपस्थित हुए |



