कोरोना के चलते वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने उठाए ये कदम

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने उठाए कदम, अप्रवासी भारतीयों और विदेशियों को अगले 28 दिन तक तीर्थ यात्रा ना करने की सलाह
जम्मू-श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अप्रवासी भारतीयों और विदेशियों तथा अन्य यात्रियों को भारत में आने के बाद अगले 28 दिन तक तीर्थ यात्रा ना करने की सलाह दी है।
घरेलू यात्रियों को भी खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर तीर्थ यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।इसके अतिरिक्त ताराकोट, बाणगंगा और हेलीपैड में सभी तीर्थयात्रियों की अनिवार्य और पूर्ण थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करने को कहा है।
तीर्थ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यात्री हैल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं। भीड़ वाले स्थानों को भी लगातार संक्रमण मुक्त रखा जा रहा है।



