शहर

छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी कल्याण समिति रायपुर मंडल के भिलाई शाखा का पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के सांथ सम्पन्न

भिलाई (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी कल्याण समिति के रायपुर मंडल के बीएमवाई(चरोदा) भिलाई शाखा के वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह दिनाँक 05.02.2023 दिन-रविवार को रेल सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। समारोह के  मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(परिचालन) बी.एन.पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विद्युत अभियंता (परिचालन) आर.के.सोनी,विद्युत शेड भिलाई के सहायक विद्युत अभियंता श्याम कुर्रे तथा बिलासपुर से समिति के जोनल व मंडल पदाधिकारियों में सुरेश कुमार यादव (पूर्व जोनल अध्यक्ष), संतोष पटेल(पूर्व महासचिव व मजदूर संघ के महामंत्री), डी.के.कौशिक(जोनल कार्यकारी अध्यक्ष), संतोष देवांगन(मंडल सचिव), संतोष राठौर(मंडल सलाहकार), चरोदा चीफ क्रू कंट्रोलर एस के त्रिपाठी व दुर्ग चीफ क्रू कंट्रोलर राहुल प्रधान, चीफ लोको इंस्पेक्टर तारम , अखिलेश कुमार, सुनील देवांगन, राजेन्द्र कुमार, एलरसा सचिव के पी हिरवानी,मजदूर संघ रायपुर मंडल सचिव कोमल साहू इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सहायक विद्युत अभियंता राजीव सोनी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य की राजगीत अरपा पैरी के धार के गीत के साथ की गई। समारोह में भिलाई शाखा के छत्तीसगढ़िया कर्मचारीयों ने अपने अपने परिवार के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,इस दौरान खेलकूद के साथ ही साथ बालोद की प्रसिद्ध वनांचल गेड़ी नृत्य संस्था ने गेड़ी नृत्य, राउत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी,साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट पहचान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) बी.एन.पटेल के द्वारा किया गया।

समारोह में उद्बबोधन के दौरान एस के यादव ने छत्तीसगढ़ के सभी भाई बहनों को एक साथ मिलकर जुलकर रहने की सलाह दिया तथा संतोष पटेल ने हर परिवार में अपने अपने बच्चों को छत्तीसगढ़ भाषा की ज्ञान व आपस में छत्तीसगढ़ में बात करने का आह्ववान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन भिलाई लोको पायलट बी के हरमुख ,रायपुर मंडल प्रभारी संदीप साहू,मंडल सचिव हितेंद्र बेलचंदन द्वारा किया गया!कार्यक्रम प्रभारी अमित यादव, एस आर सोनी , बी के देवांगन, ओ पी देवांगन, सुरेंद्र साहू, सचिन पूरी गोस्वामी,आर एस साहू , देवेंद्र बेलचंदन, संदीप वर्मा , सतीश साहू, के के साहू, के के बेलचंदन,सोहन महानन्द,तुलेश लतिया लोको शेड अध्यक्ष यशवंत डड़सेना, रायपुर ब्रांच से भूपेश साहू, गौतम साहू, पी पी यार्ड से रूपेश वर्मा आदि के साथ कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही । आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button