छत्तीसगढ़राजधानीराजनीति

राज्यपाल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया 

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

रायपुर (खबर वारियर) राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण की तैयारी जोरों पर

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री  चुनने के बाद शासन प्रशासन ने शपथ ग्रहण की तैयारियाँ जोर शोर से शुरू कर दी है । संभवतः 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री  सहित केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सम्पन्न होगा।

Related Articles

Back to top button