

भिलाई नगर (खबर वारियर) युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई के गौरवमयी आयोजनों में से एक भुइयां सम्मान प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त के संध्या बेला में कुर्मी भवन सेक्टर -7 भिलाई नगर में किया गया । यह 18वां भुइयां सम्मान है जिसके तहत अभी तक 110 लोक कलाकारों को सम्मानित किया जा चूका है।
जिसमें मुख्य अतिथि बघेल, सांसद दुर्ग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराग ठाकुर, सुप्रसिद्ध लोकगायिका चंदैनी गोंदा एवं कविता वासनिक, सुप्रसिद्ध लोकगायिका, अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश गौतम, तथा विशिष्ट अतिथि लता ऋषि चंद्राकर अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महिला महासभा, ईश्वरी वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, माया अमृत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना कr की गई । संस्था के अध्यक्ष दिनेश गौतम ने स्वागत भाषण दिया । भुइयां सम्मान की पत्रिका तथा छपने वाले वैवाहिक पत्रिका मिलन अंक 21 के लिए युवक युवती का परिचय प्रपत्र का विमोचन किया गया ।
अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद’ ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके दशा और दिशा में सुधार पर जोर दिया तथा संस्था के द्वारा कलाकारों का सम्मान एक अच्छा कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं अति विशिष्ट श्रीमती अनुराग ठाकुर ने आयोजन टीम कुर्मी समाज होते हुए भी दूसरे सभी समाज के कलाकारों का सम्मान करने की जोरदार सराहना करते हुए अपने गीत संगीत की यात्रा शुरवात व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक कार्यक्रम चंदैनी गोंदा की सफर को याद किया वहीं कविता वासनिक ने अपनी गीत के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया ।
समारोह में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त 5 लोककला साधकों को भुइयां सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें
गिरवर दास मानिकपुरी- वरिष्ठ गीतकार ,( दुर्ग) निर्मला ठाकुर लोक गायिका,( रायपुर ) तरूणा साहू, प्रसिद्ध पंडवानी गायिका ( राजनांदगांव), ओ पी देवांगन, बांसुरी वादक एवं संगीतकार (राजनांदगांव), घनश्याम वर्मा, हास्य कलाकार (रायपुर)।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति संतोष ढीमर, विनिता ढीमर की टीम के साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका चंपा निषाद एवं सम्मानित होने वाले कलाकारों में निर्मला ठाकुर ओ पी देवांगन, अनुराग ठाकुर तथा कविता वासनिक ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव हेमंत चंद्रा , योगेन्द्र वर्मा, मेनका वर्मा,मोरध्वज चंद्राकर, एवं गोपाल कृष्ण वर्मा ने किया । परिचय वाचन श्रीमती मंजू दिल्लीवार, ज्योति डोटे, श्रीमती सरोज चंद्रा एवं श्रीमती सरिता मुरारी चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष अजय चंद्राकर ने की ।
सम्मान समारोह के अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष कृत्र राम मढरिया, रीना देशमुख , डॉ राजेंद्र हरमुख, पवन चंद्राकर, संतोष पाटनवार, आईं एस मनु, पुष्पकराज देशमुख , जे पी देशमुख, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. संगीता चंद्राकर, चित्रा चंद्रा, डाॅ. दुलारी चंद्राकर, रुपा वर्मा ,अन्नपूर्णा वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, प्रेमलाल पिपरिया, नारायण बर्छिहा, राजेश वर्मा, डाॅ. गिरधर चंद्रा, दीनानाथ सिंगसार्वा, गजेंद्र चंद्राकर , पीला राम वर्मा, सुधीर खिचरिया , विजेंद्र वर्मा, विजय वर्मा ,बलराम चंद्राकर ,वेद चंद्राकर ,युगल किशोर चंद्राकर, ऋषि चंद्राकर, दिलीप देशमुख, नारायण चंद्राकर, बरसाती चद्रा, राजेश कौशिक, डाकेश्वर परगनिहा , रूपेन्द्र वर्मा, दौलत चंद्राकर आदि समाजिक बंधुओं के साथ-साथ पूर्व में भुइंया सम्मान से सम्मानित रजनी रजक, हरि सेन, डॉ डीपी देशमुख, भारतभूषण परगनिहा, रामाधार साहू, हिमानी वासनिक आदि लोक कलाकार एवं साहित्य से जुड़े लोक उपस्थित थे।



