भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक 3 फरवरी को

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक दिनांक 3 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रकल्पों (नव सृजन) के संयोजक एवं सह-संयोजक तथा प्रदेश भर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहेगा।
बैठक के दौरान आने वाले समय में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी माह में अंचल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले किसान सम्मेलनों की रणनीति एवं कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।
यह बैठक अजय जामवाल (क्षेत्रीय संगठन महामंत्री) एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के आतिथ्य में संपन्न होगी।



