जुर्मराजधानी

पुलिस कर्मियों के शाशकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एव वाद विवाद करने वालों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही

रायपुर — दिनांक 14.06.2026 एवं 15.06.2026 की दरमियानी रात्रि में थाना तेलीबांधा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम साहू, आरक्षक जानकी राम चंद्रवंशी एवं आरक्षक रमेश वर्मा पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे।

पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि लगभग 12:45 बजे विनय यादव अपने अन्य 07-08 साथियों के साथ होटल अंब्रोसिया के सामने सड़क किनारे खड़ा था। पेट्रोलिंग पर तैनात स्टाफ द्वारा रात्रि अधिक हो जाने के कारण उन्हें अपने घर जाने हेतु समझाइश एवं हिदायत दी गई। इसके पश्चात पेट्रोलिंग दल थाना क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों में गश्त करने हेतु रवाना हो गया।

पुनः रात्रि लगभग 01:45 बजे पेट्रोलिंग में लगे स्टाफ द्वारा होटल अंब्रोसिया के पास पहुंचकर देखा गया कि विनय यादव एवं अन्य 15-20 व्यक्ति उसी स्थान पर खड़े थे। पेट्रोलिंग टीम द्वारा उन्हें पुनः घर जाने की हिदायत दी गई। इस पर विनय यादव एवं उसके अन्य साथियों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए वाद-विवाद करना प्रारंभ कर दिया।

घटना के संबंध में थाना तेलीबांधा में आरोपी विनय यादव, सजीत यादव, गोलू देवांगन एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 263/26, धारा 221, 121(1), 351 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button