मनोरंजनराजधानी

लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, अरुणिमा शर्मा की भरथरी गाथा ने बांधा समां

लोकरंग पर्व 2026

रायपुर (खबरवारियर ) संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आगाज राजधानी के सिविल लाइंस स्थित महंत घासीदास संग्रहालय परिसर के मुक्ताकाशी मंच में हुआ। 06, 07 एवं 08 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन लोकसंस्कृति के विविध रंग देखने को मिले।

पर्व के पहले दिन 10वर्षीय बाल कलाकार एवं लोकगायिका अरुणिमा शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘भरथरी गाथा’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति और सुमधुर आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू साफ झलकी। मंच पर उनके साथ संगतकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों से समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में हो रहे इस आयोजन में भरथरी गाथा, देवार गीत, करमा, ददरिया जैसे लोकविधाओं की प्रस्तुति दी जा रही है।

लोकरंग पर्व का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही लोककलाओं को मंच देना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

कार्यक्रमम के अंत मे संस्कृति विभाग के संचालक संजय कन्नौजे  ने मंच मे बाल कलाकार अरुणिमा शर्मा को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित  किया।

पूरे आयोजन मे संस्कृति विभाग के कर्मचारियों सहित शहर के लोक संस्कृति प्रेमियों व कलाकरों की बहुतायत संख्या मे उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button