“सेवा के रंग -राष्ट्र के संग” : राजधानी मे सीएम साय की उपस्थिति मे होगा भव्य आयोजन

रायपुर (खबरवरियर ) शासन प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 18 अक्टूबर) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 7 अक्टूबर को पूरे छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ प्रातः 09:00 बजे “सेवा ज्योति यात्रा” निकाली जाएगी। इस व्यापक आयोजन हेतु प्रत्येक जिले में प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति का प्रभार तय किया गया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनाँक 07 अक्टूबर बुधवार शाम को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य मे “सेवा के रंग -राष्ट्र के संग ” का भव्य आयोजन होगा, जिसमें लाइट एंड साउंड कार्यक्रम के अलावा लगभग 3000 शिक्षकों द्वारा मानव रंगोली, कलाकृति बनाई जाएगी।




