राजधानी

रायपुर के दुर्गा पंडाल मे लगी आग

रायपुर (khabarwarrior.com) राजधानी रायपुर के फूल चौक के पास बने दुर्गा पंडाल में देर रात भीषण आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंडाल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा पंडाल आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हताहत की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

देखें ये वीडियो

Related Articles

Back to top button