
भिलाई नगर – दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की 129 वीं जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र कुर्मी भवन सेक्टर 7 से सुबह 9 बजे सम्मान रैली दुर्ग जनपद दाऊ जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुण्डरदेही में विश्राम भवन से नगर भ्रमण करते दाऊ ढालसिंह चौक भव्य कलश यात्रा एवं रेली के साथ दाऊ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एवं केंद्रीय समाज द्वारा आयोजित सभा में सम्मिलित हुआ, द्वितीय सत्र संध्या 6 बजे से कुर्मी भवन सेक्टर 7 में जयंती एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छ ग़ शासन , विशिष्ट अतिथि योगेंद्र बेलचंदन केंद्रीय समाजाध्यक्ष, नरेन्द्र देशमुख सेनि. का. अभियंता ग्रा. वि. विभाग , कुसुमांजलि देशमुख सहा. प्रा. विज्ञान म.वि. दुर्ग एवं मुख्य वक्ता डॉ राजेंद्र हरमुख पूर्व केंद्रीय समाज अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लताऋषि चंद्राकर,संतोष पाटनवार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी समाज भिलाई नगर , छत्तीसगढ़ी महिला अध्यक्ष अनीता वर्मा, केंद्रीय युवा अध्यक्ष हेमन्त देशमुख थे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कुबेर राम देशमुख अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर ने किया। मंच संचालन सचिव दिलीप कुमार देशमुख एवं आभार व्यक्त उपाध्यक्ष नारद देशमुख ने किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक देशसेवा के क्षेत्र में, साहित्य कला एवं संस्कृति, उन्नत कृषक,सफल व्यवसायी एवं उच्च शिक्षा नीट चयनित के प्रतिभावों को दाऊ ढालसिंह सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में समाज के नगर इकाई के पूर्व अध्यक्ष डी पी देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया,महेंद्र दिल्लीवार, पवन दिल्लीवार, चूरामन दिल्लीवार, विजय दिल्लीवार वर्तमान, युवा अध्यक्ष छ ग़ प्रदेश योगेश्वर देशमुख, महा सचिव छ ग़ प्रदेश मोरध्वज चंद्राकर, युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर अध्यक्ष अजय चंद्राकर , सी के वर्मा, कोमल धुरंधर, कमलेश देशमुख, किशन देशमुख सह सचिव कुलेश्वर दिल्लीवार, कोषाध्यक्ष नेमेंद्र देशमुख, युवा अध्यक्ष मिलेश्वर देशमुख, शिशिरकांत देशमुख, पुष्पकराज देशमुख, अर्जुन देशमुख, केशव दिल्लीवार, गिरीश अमृत, नारायण देशमुख , डेकेश्वर देशमुख, कृष्ण कुमार बेलचंदन, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, भागवत देशमुख, रमेश देशमुख, कन्हैया देशमुख, नगर इकाई महिला अध्यक्ष रीना देशमुख,संगीता दिल्लीवार, प्रेमलता देशमुख, केकती देशमुख , प्रेमलता देशमुख पूर्णिमा वर्मा,बबीता देशमुख, लता देशमुख,के साथ समाज के केंद्रीय पदाधिकारी सर्किल एवं ग्रामीण पदाधिकारी के साथ सैकड़ो की संख्या में सामाजिक लोग मौजूद थे।



