राजनीति

आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा बना अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल

लक्षण रहित कोरोना पीड़ितों के लिए छात्रावासों को बनाया जाएगा कोविड केंद्र

कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने ली विभिन्न संस्थाओं के रजिस्ट्रार की बैठक

रायपुर(खबर वारियर)कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों के बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा को अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने आदेशित किया है।इस अस्थाई हॉस्पिटल में समन्वय एवं मॉनिटरिंग हेतु अनुविभागीय अधिकारी श्री सूरज कुमार साहू को नियुक्त किया गया है।

 

इसी तरह हॉस्पिटल के संचालन एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल,हॉस्पिटल में भोजन,साफ-सफाई,पेयजल तथा मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पंचायत अभनपुर,सुरक्षा व्यवस्था हेतु नगर पुलिस अधीक्षक लालचंद मोहले और विद्युत व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता व्ही. के.शर्मा तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नियुक्त किया गया है।

लक्षण रहित कोरोना पीड़ितों के लिए छात्रावासों को बनाया जाएगा कोविड केंद्र

कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के आवश्यक तैयारी हेतु विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के रजिस्ट्रार की बैठक ली।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के साथ-साथ रायपुर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों के इलाज में कोई रुकावट न आए इसलिए पर्याप्त व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ छात्रावासों को साफ सफाई के साथ व्यवस्थित रखें ताकि उसे कोविड सेन्टर बनाया जा सकें। इन कोविड केंद्रों में कोरोना के लक्षण रहित मरीजों को रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी क्षमता से कार्य कर रहा है। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कोविड सेंटर में मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में एचएनएलयू,आईआईएम,आईआईआईटी, एसआईएमटी,कलिंगा, एमिटी औऱ मैट्स यूनिवर्सटी के रजिस्ट्रार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button