मेरे आंगन कलात्मक गणेश श्रृंगार नि: शुल्क आनलाईन स्पर्धा-2020 के परिणाम घोषित

रायपुर(खबर वारियर)गणेशोत्सव – 2020 पर्व पर कलात्मक आन लाईन स्थल सजावट स्पर्धा का आयोजन रायपुर शहर के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन किया गया और इसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया. निर्णायक समिति में देश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों को शामिल किया गया था. वनस्थली विद्यापीठ विश्वविद्यालय से डॉ. किरण सरना , नई दिल्ली से कल्पना दास , भोपाल से डॉ अनिल भावसार ,खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से डा महेश शर्मा, रायपुर से अवतार सिंह भंगल, अरविंद यदु ,डॉ प्रवीण शर्मा , डॉ शिखर शर्मा थे .पहली बार आयोजित मेरे अंगना गणेश श्रृंगार स्पर्धा में परिवार गणेश ,मोहल्लों की समितियों में बैठाए जाने वाले गणेश तथा समाज द्वारा बैठाए जाने वाले गणेश समितियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

महाकोशल कला परिषद, रायपुर ,रोटरी क्लब रायपुर हेरिटेज़ लायंस क्लब रायपुर फ्रेडंस, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर की पर्यावरण ग्रीन सोसाइटी, जे सी आई रायपुर संस्कार, रोटरी क्लब रायपुर ईस्ट रायपुर एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर व्दारा 62वें गणेशोत्सव पर्व – 2020 पर नगर की कलात्मक आनलाईन निशुल्क मेरे आंगन गणेश श्रृंगार स्पर्धा-2020, स्थल सजावट पर, गणेश प्रतिमाओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा निर्णायक समिति ने कर दी है।
कलात्मक गणेश सजावट स्व. कल्याण प्रसाद शर्मा स्मृति स्पर्धा में मौहल्ला समिति वर्ग में –
प्रथम पुरस्कार– स्व.श्री गजानंद (बरई) स्मृति गणेश उत्सव समिति कंकाली पारा, पुरानी बस्ती को,

द्वितीय पुरस्कार– न्यू शक्ति क्लब गणेश उत्सव समिति ,सत्ती बाजार को,

तृतीय पुरस्कार– श्री बाल गजानंद गणेश उत्सव समिति , रामसागर पारा एवं सार्वजनिक मनोकामना श्री गणेश उत्सव समिति एवं सामाजिक संगठन, खुर्सीपार ,भिलाई को संयुक्त रुप से प्रदान किया गया है ।
महाविद्यालय वर्ग में
प्रथम पुरस्कार – डॉ कविता दास को ,द्वितीय पुरस्कार- डॉ सुनीता पात्रा को ,तृतीय पुरस्कार- डॉ रेणु महेश्वरी एवं डॉ रेखा पिंपलगांव कर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
सामाजिक वर्ग में
प्रथम पुरस्कार – सिद्धांत शर्मा , शैलेंद्र नगर को,
द्वितीय पुरस्कार – प्रिया मानिक जोशी, देवेंद्रनगर नगर को,
तृतीय पुरस्कार – शशिबाला शर्मा, रामसागर पारा को प्रदान किया गया है ।
क्लब वर्ग में
प्रथम पुरस्कार- निशित गोहिल, जेसीआई रायपुर कैपिटल को ,

द्वितीय पुरस्कार – दक्ष
नारवानी ,जेसीआई रायपुर संस्कार को,
तृतीय पुरस्कार – काव्या होतवानी, जेसीआई रायपुर वामांजली को एवं शीतल उपाध्याय,जेसीआई वामा केपिटल को प्रदान किया गया है।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गणेश सजावट का 10 मिनट का (पुरी सजावट को प्रदर्शित करता) एक विडियों एवं 04 फोटोग्राफ भेज कर 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मेरे अंगना गणेश श्रृंगार प्रतियोगिता में कलात्मक गणेश प्रतिमा निर्माण व सजावट हेतु
प्रथम पुरस्कार- कोशले परिवार गणपति ,कोटा, रायपुर को ,
द्वितीय – अभिषेक व्यास,रोहणी पुरम को ,
तृतीय पुरस्कार – विजय सिंह ठाकुर ,महावीर नगर रायपुर, अंकित पवार,कोटा एवं राधे श्याम ठाकुर, बैरन बाज़ार ,रायपुर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है .
गणेशोत्सव- 2020 के स्थल सजावट स्पर्धा के पुरस्कार प्राप्ति की तिथि व स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी.



