पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश का अंतिम दिन कल,

आयु सीमा का नहीं बंधन, मीडिया में काम करने वाले ले सकते हैं एडमिशन
रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र पत्रकारिता में जनसंचार विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 1 वर्षीय पाठ्यक्रम पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म का संचालन किया जा रहा है इसमें नगर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में उक्त पाठ्यक्रम का संचालन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है.
जिसमें कई अनुभवी और योग्य मीडिया कर्मियों ने प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है ।इस वर्ष भी उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश जारी है लिहाजा जो छात्र छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं वह ले सकते हैं जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 है, ऑनलाइन पंजीयन की तिथि के तत्पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर पृथक से विचार किया जाएगा, अतः इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 दिन के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।



