कलम रख-मशान उठा,: द्वितीय चरण में जिलों में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालेगें प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी

रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर प्रथम चरण के आंदोलन के तहत 01 दिसंबर मंगलवार को दोपहर भोजनावकाश में प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों ने कलम रखकर हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को संबोधित ज्ञापन कलेक्टरों के माध्यम से सौपा। विगत दिनों 01 दिसंबर के प्रदर्शन की सफलता एवं 11 दिसंबर की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में गौरवपथ स्थित प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के भवन में सम्पन्न हुई। जिसमें अनेक संगठनों के पदाधिरियों ने भाग लिया। सभी संगठनों ने 14 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। सभी जिलों में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा एवं जिला संयोजक इदरीश खाॅन ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में व राजधानी, मंत्रालय, संचालनालय में मशाल रैली निकालकर कर्मचारियों ने वादा खिलाफी के विरूद्व चट्टानी एकता का परिचय दिया। सभी जिलोें में भी रैली में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। समीक्षा बैठक में सभी जिला तहसील मंत्रालय संचालनालय व राजधानी के कर्मचारियों के प्रति मशाल रैली की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सभी वक्ताओं ने आगामी 11 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 12 जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन एवं दोपहर 2 बजे वादा निभाओं रैली निकालेगें। पुनः मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टरों के माध्यम से प्रेषित् करेगें। इस धरना में प्रदेश के हजारों पेशनर अपने-अपने जिला मुख्यालयों में शामिल होगें। न्यायिक कर्मचारी संध की सिविल कोर्ट में आहूत आपात् बैठक युद्धेश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सभी ने समवेत स्वर से 11 एवं 19 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने का निर्णय पारित किया है। इस बैठक में संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक में विशेष रूप से प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, यशवंत सिंह वर्मा प्रांतीय महामंत्रीह शिक्षक संध, जिला संयोजक इदरीश खाॅन, संभागीय संयोजक अजय तिवारी, सतीश मिश्रा कोषाध्यक्ष, पंकज पाण्डेय प्रांताध्यक्ष बहुदेश्यीय स्वास्थ कर्मचारी संध, दिलीप झा प्रांताध्यक्ष नियमित व्याख्याता संध, डाॅ.हरिमोहन सिंह, राजेश सोनी जिलाध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संध, अशोक रायचा सदस्य सचिव, अजय तिवारी, अश्वनी वर्मा,
अश्वनी चेलक प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संध, सी.एस.पटेल जिला अध्यक्ष, एम.एल.चन्द्राकर उपप्रांताध्यक्ष पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संध, जगदीश गोस्वामी प्रांतीय प्रवक्ता शिक्षक संध, संजय शर्मा संभागीय अध्यक्ष, गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंध, बजरंग मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा अनियमित कर्मचारी संध, डाॅ. रामकुमार बधेल सचिव, रमेश कुमार सिंह कार्यकारी प्रांताध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, मिर्जा शहजाट बेग प्रांतीय अध्यक्ष गृह निर्माण मण्डल, सहित सैकड़ो प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभी ने आकस्मिक अवकाश को आगामी अनिश्चितकालिन आंदोलन के लिए सुरक्षित रखने का सुझाव प्रस्तुत करते हुए 14 सूत्रीय मांगों में शामिल 9 प्रतिशत् लंबित मंहगाई भत्ता, 7 वां वेतनमान् का एरियर्स, स्वीकृत वेतनवृद्वि की राशि सहित शासकीय सेवा के दौरान कोरोना संक्रमण से दिवंगत परिजनों केा 50 लाख बीमा का लाभ दिया जावे, अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत् सीमाबंधन समाप्त करना, अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण, 62 वर्ष सेवागारंटी, अखिल भारतीय व प्रशासनिक अधिकारियों की भाॅति समय सीमा में पदोन्नति क्रमोन्नति प्रदान करने, 2004 के बाद नियुक्त लोक सेवकों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लिपिक वर्ग,
स्वास्थ एवं शिक्षक संवर्ग सहित सभी संवर्गो में व्याप्त वेतन विसंगति दूर करना, सहायक पशु चिकित्सक एवं सहायक शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भाॅति तृतीय समयमान् वेतन देना, जनधोषणा पत्र में शामिल वादों के अनुरूप समस्त शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नत् वेतनमान् दिया जावे, चतुर्थ श्रेणी, कार्यभारित आदि कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भाॅति पदोन्नति, समयमान्, पेंशन आदि का लाभ दिया जावे, प्रदेश के पटवारियों को पदोन्नति व पटवारी कार्यालय हेतु ऑनलाइन कम्प्यूटर लेबटाॅप की सुविधा प्रदान करना शामिल है।



