कॅरिअर

लैब टैक्निशियन एवं काउंसलर के संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

बेमेतरा(khabar warrior)- जिला बेमेतरा मे एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्र, (आईसीटीसी) अन्तर्गत लैब टैक्निशियन एवं काउंसलर के संविदा पदों पर भर्ती का आयोजन 26 मार्च 2021 से 27 मार्च 2021 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बेमेतरा मे किया गया है।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थी स्वयं निर्धारित तिथि एवं समय मे उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय उपरांत स्पीड पोस्ट, साधारण पोस्ट या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा। नियुक्ति हेतु नियम एवं शर्तें, आवेदन का प्रारुप एवं संविदा भर्ती की तिथि की विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईट मे देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button