विश्व मजदूर दिवस ‘‘1मई‘‘ को मजदूर श्रमिक अपने घरों से सिकागो के अमर शहीदों को नमन कर कोरोना में दिवंगतों को देंगे श्रद्वांजलि

रायपुर(khabar warrior)- अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस 01 मई को दुनिया के मेहनतकश 136 वें मई दिवस पर मजदूर, किसान, बेरोजगार, कर्मचारियों विश्व स्तरीय कोरोना महामारी को दृष्टिगत् रखते हुए रैली सभा स्थगित कर अपने घरों से 8 धण्टे काम व विश्राम की मांग के लिए अमेरिकी साम्रराज्य के खिलाफ अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले अमर शहीदें को अपने घरों से नमन् करेगें।
रायपुर ट्रेड यूनियन कौंसिल के संयोजक एच.पी.साहू, सह संयोजक विजय कुमार झा ने बताया है कि दुनिया के मेहनतकशों कोरोना योद्वाओं को बीमा निःशुल्क इलाज, एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि मृत शाासकीय सेवकों को अनुकंपा नियुक्ति देने तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत् सीमाबंधन को समाप्त करने की मांग को प्रमुखता से बल देते हुए विश्वस्तर पर तथा भारत व छत्तीसगढ़ राज्य में ज्ञात अज्ञात व्यक्ति जो कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए है, उन्हें मजदूर कर्मचाारी नेता अपने अपने घरों से श्रद्वासुमन अर्पित कर उनकी मुक्ति की कामना ईश्वर से करेगें।



