डॉ दिनेश मिश्र राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रीवा में वैज्ञानिक जागरूकता अभियान हेतु आमंत्रित

रायपुर(khabar warrior)- अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र 28 फरवरी को रीवा मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता अभियान में भाग लेंगे. तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अंधविश्वास निर्मूलन पर व्याख्यान देंगे. नगर निगम रीवा द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें डॉ मिश्र को आमंत्रित किया गया है..
डॉ दिनेश मिश्र रीवा,सीधी सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा करेंगे।डॉ दिनेश मिश्र दो दशकों से भी अधिक समय से देश भर में अंधविश्वास निर्मूलन महिला प्रताड़ना के विरोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संचार के कार्य में संलग्न है तथा देश के अनेक राज्यों का दौरा कर जनजागरण अभियान संचालित कर रहे हैं ।



