देशराजनीति

राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरे राहुल गांधी

नई दिल्ली(खबर वारियर)कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में यूपी पुलिस उन्हें  यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़ेे।तभी  यूपी पुलिस और राहुल गांधी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई है। इसी धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि, उनके हाथ में चोट भी आई है।

जानकारी के अनुसार  इस झड़प और लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है। उधर यूपी पुलिस ने  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button