कूर्मि समाज का एकजुटता सम्मेलन- कुर्मि संझा 27 को राजधानी में

रायपुर (खबर वारियर) कूर्मि समाज का गौरवमयी सामाजिक वार्षिक आयोजन कूर्मी संझा 27 दिसम्बर 2020, रविवार को चन्द्राकर छात्रवास, महादेव घाट रोड, रायपुर में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि कूर्मी समाज मुखिया एवं सांसद विजय बघेल होगें। अध्यक्षता लता ऋषि चन्द्राकर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष करेंगी। अतिविशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, विधायकगण नारायण चंदेल, अजय चन्द्राकर, केशव चन्द्रा और ममता चन्द्राकर होगी। कूर्मी संझा के विशेष अतिथियों में समाज के वरिष्ट पदाधिकारी मन्नुलाल परगनिहा, ललित बघेल और महेन्द्र चन्द्राकर होगें।
कूर्मी संझा का आयोजन दोपहर 2.30 से रात्रि 9 बजे तक होगा। संपूर्ण आयोजन को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत संक्षिप्त, सादगी और गरिमामय रुप में होगा। जिसमें प्रदेशभर से लगभग 200 सामाजिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
इसमें सामाजिक ध्वजारोगण, महापुरुषों की पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के उपरांत विविध समसामायिक, सामाजिक और स्वरोजगार के विषयों पर मोरध्वज चन्द्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, ललित बघेल, लोकेश परगनिहा, सरस्वती वर्मा, अश्वनी चन्द्राकर, सालिक राम वर्मा, डॉ. राजेन्द्र हरमुख,विजेन्द्र कुमार वर्मा का उद्बोधन होगा।
कूर्मियों की 27 उपजातियों एकबईहां (कश्यप), अथरिया, बंधईया, बड़गैहां, बैस, बैसवार, चन्द्रनाहूं, चन्द्रनाहूं (चन्द्रा), चन्द्रनाहूं (चंदेल), चंदनिया, चन्द्रौल, देशहा, दिल्लीवार, गबेल, गहवई, कन्नौजिया, मनवा, परगिया, पाटनवार, राजवाड़े, सिंहरौल, सनाड्य, सरेठी (श्रेष्ठी), सिंघरौर, सुरेठी, तिरेला, गहलोत समाज के मुखिया विशिष्ट अतिथि होंगे तथा उनका सामाजिक एकजुटता के लिए सम्मान किया जाएगा। वैवाहिक परिचय पुस्तक मिलन के 17वें अंक तथा अस्मिता एवं स्वाभिमान कैलेण्डर का विमोचन होगा। इस अवसर पर सामाजिक प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश महामंत्री पूरन सिंह बैस के नेतृत्व में अनुभवी एवं युवाओं की टीम मुख्यालय बैस भवन, सुंदर नगर में कार्य कर रही है। संयोजक गण बलदाउ प्रसाद भंवर, डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर और डॉ. मुक्ति बैस तथा विभिन्न समितियों के प्रभारी बंशीलाल वर्मा, पीयूष बैस, ललित कांकडे, मनोज वर्मा (मोवा), प्रीति परगनिहा, अनिता वर्मा, प्रशांत चन्द्राकर, नीलू परगनिहा और अश्वनी कश्यप है। कूर्मी संझा- 2020 छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय समाज और युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई का संयुक्त आयोजन है।




