छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मिला हड़ताली ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर(खबर वारियर)- अपनी 1 सूत्रीय मांग की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना रत है आज आंदोलन के चौथे दिन संघ प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है.

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एम पी आड़े ने बताया है कि प्रदेश के आरक्षित वर्ग के 900 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की वरिष्ठता का हनन कर 10 वर्ष कनिष्ठ कर्मचारियों को कृषि विभाग में पदोन्नति देकर छत्तीसगढ़ पदोन्नति नियम 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है इस संबंध में 4 दिन से निरंतर जारी आंदोलन के चौथे दिन कृषि मंत्री से भेंट कर उन्हें विभाग की अव्यवस्था के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया है.

उन्होंने संघ प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि प्रकरण का जांच कराकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर कर्मचारी हित में उचित निर्णय लिया जाएगा माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण लंबित होने तथा करोना काल में स्थगन प्राप्त होने में विलंब का लाभ उठाकर नियम विपरीत पदोन्नति देकर अधिकारी लाल होना चाहते हैं जिसका कर्मचारी संगठन ने विरोध करने का मोर्चा खोल दिया है.

संघ प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमपी आड़े तृतीय वर्ग कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी महामंत्री उमेश मुदलियार प्रांतीय सचिव विमल चंद कुंडू विजय कुमार लहरे एवं अनुसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती आदि शामिल थे उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए नियम विपरीत पदोन्नति की निंदा की है तृतीय वर्ग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने मोबाइल के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए अंतिम सांस तक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के आंदोलन का समर्थन करने का वचन दोहराया है.

Related Articles

Back to top button