राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की बड़ी लापरवाही के चलते छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 36वी नेशनल गेम्स में भाग लेने से हुए वंचित

रायपुर (खबर वारियर) राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के बड़ी लापरवाही के चलते गजरात में आयोजित होने वाली 36 वी नेशनल गेम्स 2022 में राज्य के जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी खेल का कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं ले सका, परिणामस्वरुप विगत कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विगत कई वर्षों से इस प्रतियोगिता हेतु 2001 से 2016 तक लगातार चयन प्रतियोगिता आयोजित होती रही और खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे, परंतु इस वर्ष किसी भी प्रकार की कोई भी चयन प्रतियोगिता कराए बिना खिलाड़ियों को अयोग्य एवं अपात्र घोषित कर टीम को 36 वीं नेशनल गेम्स 2022,गुजरात प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने दिया गया।
नेशनल गेम्स के लिए कई वर्षों से प्रशिक्षण दे रहे राज्य के विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों के पालको द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एवं राष्ट्रीय जिमनास्टिक संघ के पदाधिकारियों को इस विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बातों को नजरअंदाज कर एवं बिना कोई कारण बताये छत्तीसगढ़ राज्य के निपुण एवं कुशल खिलाड़ियो को सहभागिता हेतु इंकार कर दिया । जिनसे राज्य के पालकों एवं खिलाड़ियों में बहुत आक्रोश है।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों और जिमनास्टिक खेल का भविष्य कैसे उज्जवल हो पाएगा ?
पूरे प्रकरण की जानकारी पत्र के माध्यम से जिम्नास्टिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य ओलंपिक संघ को सूचित कर दिया गया है, परंतु अब तक किसी भी प्रकार का निवारण नहीं होने के कारण इसका हर्जाना खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। जो कि गंभीर निंदनीय विषय है ।
प्रशिक्षकों, एवं पालकों ने खिलाड़ियों के नेशनल गेम्स में शामिल नहीं हो पाने की बड़ी विफलता के लिए पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के मान्यता प्राप्त जिम्नास्टिक्स संघ को जिम्मेदार ठहराया है, जिनके द्वारा खेल संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं दी गई।



