राजधानी

CAG कार्यालय के वृक्ष मित्र संगठन ने हर साल की तरह इस साल भी मनाया वृक्ष मित्र दिवस,

रायपुर(khabar warrior)- हर वर्ष की तरह जुलाई माह के द्वितीय शनिवार को प्रधान महालेखाकार कार्यालय के वृक्ष मित्र संगठन द्वारा आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को तृतीय वृक्ष मित्र दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर महालेखाकार आवासीय परिसर के निकट जीएसआई की रिक्त भूमि के चारों ओर 51 बड़े पौधे रोपित किए गए जिसमें नीम, बरगद, पीपल, गए, कचनार जैसे पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर covid 19 की वजह से दिवंगत हुए वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी स्व जीवन राम शोरी और स्व सीमा मिश्रा (धर्मपत्नी शिशिर मिश्रा, वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और सभी सदस्यों द्वारा उन्हें मौन श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

वृक्ष मित्र द्वारा अगले माह भी शहर की विभिन्न लोकेशंस पर बड़े पौधे रोपित किए जाएंगे और यह कार्यक्रम साप्ताहिक रूप से जारी रहेगा जिसमें मुख्य ध्यान पौधों के अनुरक्षण पर होगा।

विगत तीन वर्षों में संगठन ने लगभग 900 पौधे रोपित किए हैं जिनके अनुरक्षण और सिंचाई का कार्य निरंतर चलता रहता है जिसे सदस्य स्वयं की योगदान राशि से संचालित करते हैं।

Related Articles

Back to top button