छत्तीसगढ़

भारत का पहला साइबर एवं ट्रैफिक लेन का गृह मंत्री ने किया उद्घाटन

भिलाई(खबर वारियर)- गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के द्वारा 26 जनवरी 2021 सिविक सेंटर भिलाई में मध्य भारत का पहला साइबर एवं ट्रैफिक लेन का उद्घाटन किया गया। लेन में ट्राफिक एवं साइबर से जागरूकता संबंधित जानकारी दर्शाई गई। साइबर क्राइम के अधिकतर अपराधो में साइबर ठगो के द्वारा लालच दिखाकर ही ठगी की जाती है.

जिसको दुर्ग पुलिस के द्वारा साइबर संगी अभियान अंतर्गत “डिजिटल लालच” के नाम से ‘बच मत कर लालच’ का स्लोगन देकर लोगों को जागरूक कराने की दिशा में साइबर लेन के द्वितीय चरण का शुभारंभ दिखाया गया एवं साइबर जागरूकता संबंधी अभियान के बारे में दुर्ग पुलिस के द्वारा बनाए गए डॉक्यूमेंट्री वीडियो का शुभारंभ भी गृह मंत्री के द्वारा किया गया।

ट्रैफिक लेन में आम नागरिकों के लिए 1 वर्ष में हुए मौत के आंकड़े, लॉस ऑफ नेशन में जीडीपी के आंकड़े, महत्वपूर्ण व्यक्तियों के रोड एक्सीडेंट में मौत एवं ट्राफिक के दिशा निर्देशों के जागरूकता भरे जानकारियां एवं वीडियोस प्रस्तुत किए गए। CT (साइबर एवं ट्राफिक) लेन उद्घाटन के संपूर्ण कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग क्षेत्र दुर्ग विवेकानंद, कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर भूरे, पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित जिला दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button