चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह एवं चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 10 जनवरी को

भिलाई (खबर वारियर) चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के आगामी दिनांक 10 जनवरी दिन रविवार कुर्मी भवन सेक्टर -7 मे होने वाले कार्यक्रम श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन ताम्रध्वज साहू ,गृह मंत्री- (छत्तीसगढ़ शासन ) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। मुख्य आतिथ्य हेतु आमंत्रण के सांथ उनके निवास स्थान दुर्ग में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की जिन्हें वे सहज स्वीकार करते हुये आयोजन में आने की स्वीकृति प्रदान की साथ ही साथ विभिन्न विषयों में समाजिक चर्चा भी हुयी ।

अगले क्रम में अतिथि के रूप में बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैक, (अपेक्स बैंक) से उनके निवास स्थान रायपुर में सौजन्य मुलाकात की जिन्हें वे सहज स्वीकार करते हुए उपस्थिति हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की है।इस दौरान उन्होंने बैंक का वार्षिक कलैंडर स्मृति स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर अजय चंद्राकर , पवन चंद्राकर , गजेंद्र चंद्राकर , गितेंद्र चंद्राकर , अखिलदेव, आदि उपस्थित थे ।



