राजधानी

परीक्षा से वंचित हजारों नर्सिंग स्टाफ ने देर रात तक दिया धरना, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य में बीएससी नर्सिंग स्टॉप लगातार दो वर्षों से परीक्षा ना होने से भविष्य अंधकार में होने तथा स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा परीक्षा आयोजित न करने से उनके भविष्य अंधकार में होने सेवा और रोजीरोटी, जीवन की प्रगति बाधित होने से नाराज हजारों नर्सिंग स्टाफ ने दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर डटे रहे। उन्हें गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में पुलिस एवं वाहनो की कतार लगी हुई थी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए तत्काल परीक्षाएं आयोजित कर छत्तीसगढ़िया इन नवयुवक नवयुवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किए जाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री श टीएस सिंहदेव से की है।

Related Articles

Back to top button