छत्तीसगढ़

लाॅकडाउन 2 का एलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग(khabar warrior)- दुर्ग में लाॅकडाउन बड़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने आज इस बाबत आदेश जारी किया है। लाॅकडाउन कल 14 अप्रैल की शाम को समाप्त हो रहा था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये, दुर्ग जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ में सबसे पहल 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन का एलान किया था। कल शाम इसकी मियाद खत्म हो रही थी। दुर्ग जिले के लोगों में उत्सुकता थी कि कलेक्टर लाॅकडाउन बढ़ाने को लेकर क्या फैसला लेते है।

कलेक्टर सर्वेश भूरे ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुये आज लाॅकडाउन 2 का एलान कर दिया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस लॉक डाउन के नतीजे प्रभावी रहे हैं और इससे कोरोना संक्रमण में कमी देखी गई है।इस के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉक डाउन को दिनांक 19 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सभी से आग्रह है कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में पूरा सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button